कालाधन सफेद करने के आरोप में एक्सिस बैंक के दो मैनेजर गिरफ्तार

ईडी करीब एक सप्ताह से इस मामले की जांच कर रहा था। आरोप है कि दोनों मैनेजर रिश्वत में सोने की ईंट लेते थे और बदले में काला धन सफेद करते थे।

नई दिल्ली। कालाधन सफेद करने के आरोप में प्रवर्तन निदेशायल (ED) ने एक्सिस बैंक के दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित बैंक ब्रांच में काम करने वाले दोनों मैनेजर पर 40 करोड़ रुपये का कालाधन सफेद करने का आरोप है।

axis bank

दोनों मैनेजरों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। ईडी करीब एक सप्ताह से इस मामले की जांच कर रहा था। आरोप है कि दोनों मैनेजर रिश्वत में सोने की ईंट लेते थे और बदले में काला धन सफेद करते थे।

बैंक ने भी शुरू की आंतरिक जांच
मामले की तहकीकात में जुटे ईडी अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अभी और भी लोग गिरफ्तार हो सकते हैं। फिलहाल बैंक ने एक बयान जारी कर बताया कि मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।

लंबे समय से चल रहा था खेल
नोटबंदी का ऐलान होने के बाद खुलासा हुआ था कि एक्सिस बैंक की कश्मीरी गेट ब्रांच में कालाधन सफेद करने का गंदा खेल चल रहा है। आयकर विभाग और ईडी ने मामले की तहकीकात शुरू की तो दिल्ली के मुंडका स्थित एक्सिस बैंक ब्रांच में 125 करोड़ रुपये कालाधन सफेद करने का मामला भी सामने आया। जिसके बाद गहराई से छानबीन शुरू की गई।

आठ नवंबर को 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने के मोदी सरकार के फैसले के बाद कालाधन रखने वालों की मुसीबत बढ़ गई है। जिन लोगों ने अघोषित रकम छुपा रखी थी उनके सामने अब संकट खड़ा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+