हवाला कारोबारी नरेश जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने किया गिरफ्तार
मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला लेनदेन के आरोपी नरेश जैन को ईडी ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए के प्रावधान के तहत नरेश जैन को गिरफ्तार किया है। ईडी ने नरेश जैन की 9 दिनों की कस्टडी रिमांड हासिल की है। हवाला कारोबारी नरेश जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग और अंतरराष्ट्रीय हवाला लेनदेन में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है।

नरेश जैन की गिरफ्तारी ईडी के लिए बहुत बड़ी कामयाबी माना जा रही है क्योंकि देश का एक बहुत बड़ा हवाला करोबारी और ड्रग्स कारोबारी के खिलाफ शिकंजा कसा गया है। खबरों के मुताबिक नरेश जैन पर लगभग 90 हजार करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। नरेश जैन पर अल्बानिया में सक्रिय ड्रग्स का धंधा करने वाले एक समूह से जुड़े होने की बात सामने आई थी। ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों भी नरेश जैन मामले में पड़ताल कर रही थी। नरेश जैन की तलाश यूके और दुबई की पुलिस भी कर रही थी1
सूत्रों के अनुसार इस हवाला किंग नरेश जैन पर भारत के अंदर ही सैकड़ों बैंक अकाउंट के थ्रू करीब 90 हजार करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग का आरोप है। इसके अलावा, करीब 11 हजार करोड़ रूपये शैल कंपनियों के थ्रू फॉरेन में भेजने का भी आरोप है। कुछ माह पूर्व चीनी नागरिकों द्वारा शैल कंपनियों के माध्यम से करोड़ों की हेरफेर का खुलासा हुआ था। 2 शैल कंपनियों के बिजनेस के जरिए 1000 करोड़ का लेनदेन करने वाली चीनी कपंनियों और चीनी नागरिकों पर आयकर विभाग बड़ी कार्रवाई की थी तभी एक चीनी नागरिक को भी अरेस्ट किया था। माना जा रहा है कि अब नरेश जैन के ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं क्योंकि सूत्रों के अनुसार नरेश जैन के तार अंडरवर्ल्ड से जुड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications