कोयला घोटाले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को ED ने फिर किया तलब

कोयला घोटाले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को ED ने फिर किया तलब

नई दिल्ली (भारत), 17 मार्च: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी को तलब किया है। अगले हफ्ते दिल्ली में एक कथित कोयला घोटाले के सिलसिले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी को फिर से ईडी ने तलब किया है। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने अभिषेक को 21 मार्च को जांचकर्ताओं के सामने पेश होने को कहा है जबकि उनकी पत्नी को 22 मार्च को पेश होने को कहा है।

Abhishek Banerjee

अभिषेक को पहले ईडी ने मामले के सिलसिले में तलब किया था और वह दिल्ली में जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए थे। अभिषेक और उनकी पत्नी ने पिछले साल सितंबर में एजेंसी द्वारा जारी समन के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था, जिसे 11 मार्च को खारिज कर दिया गया था। 11 मार्च को, न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने अभिषेक और उनकी पत्नी को दिल्ली में पेश होने पर ईडी द्वारा सम्मन पर राहत देने से इनकार कर दिया था क्योंकि वे बंगाल के निवासी हैं।

ईडी की ओर से मनी लॉन्ड्रिंह अधिनियम (पीएमएलए) का प्रतिनिधित्व करने वाले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ईडी का अधिकार क्षेत्र किसी विशेष क्षेत्र या पुलिस स्टेशन तक सीमित नहीं है। कोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने अभिषेक और उनकी पत्नी को समन जारी किया है।

कोयला घोटाले के सिलसिले में पिछले साल 06 सितंबर 2021 को अभिषेक से आठ घंटे तक दिल्ली में पूछताछ की गई थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोयला तस्करी मामले में जांच शुरू की और ईडी ने समानांतर जांच शुरू की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+