MUDA Scam में कर्नाटक CM सिद्धारमैया की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस किया दर्ज

Karnataka News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण भूमि घोटाले से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की है। इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ उनकी पत्नी बीएम पार्वती, उनके साले मल्लिकार्जुन स्वामी और देवराजू का भी नाम शामिल है। आरोप है कि स्वामी ने जमीन बेची थी। जिसे बाद में पार्वती को उपहार में दे दिया गया था।

ईडी ने यह कदम लोकायुक्त द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उठाया है। जिसमें भूमि घोटाले से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने सिद्धारमैया और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। जो पुलिस प्राथमिकी के समान होती है।

siddharamah

ईडी ने सिद्धारमैया के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराएं लागू की हैं। जिससे जांच के दौरान संपत्ति जब्त करने और पूछताछ करने का अधिकार मिल जाता है। आरोप हैं कि सिद्धारमैया की पत्नी को मैसूर में उच्च मूल्य की जमीन अनुचित तरीके से आवंटित की गई थी। इस आवंटन के पीछे एमयूडीए द्वारा अधिग्रहित भूमि के बदले में जमीन आवंटित किए जाने का दावा किया जा रहा है।

इन आरोपों के जवाब में 76 वर्षीय सिद्धारमैया ने इन्हें राजनीति से प्रेरित बताते हुए सख्ती से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके राजनीतिक विरोधी उनके खिलाफ इस मामले का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसे उनके खिलाफ पहला राजनीतिक मामला बताया है। सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि उनका इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं है और वे कानूनी लड़ाई लड़कर अपनी बेगुनाही साबित करेंगे।

सिद्धारमैया के खिलाफ ईडी की कार्रवाई ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। इस मामले में ईडी का आक्रामक रुख यह संकेत देता है कि केंद्रीय एजेंसी वित्तीय अनियमितताओं, विशेषकर भूमि घोटालों से जुड़ी अनियमितताओं को गंभीरता से ले रही है। इस मामले के राजनीतिक और कानूनी नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हैं। क्योंकि यह सिद्धारमैया के राजनीतिक करियर और उनकी प्रतिष्ठा पर प्रभाव डाल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+