ममता बनर्जी की चोट के बाद चुनाव आयोग सख्त, सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर निर्देश जारी

नई दिल्ली। ममता बनर्जी पर कथित हमले के बाद उठे राजनीतिक तूफान के बाद चुनाव आयोग प्रत्याशियों और नेताओं के सुरक्षा प्रोटोकाल को लेकर सख्त हो गया है। चुनाव आयोग ने सभी पार्टी नेताओं और प्रत्याशियों को चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों और सुरक्षा इंतजामों के पूरी तरह पालन करने को कहा है।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Mamata Banerjee पर हमले का कोई सबूत नहीं, EC का फैसला | वनइंडिया हिंदी
    ECI

    केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कहा है कि स्टार प्रचारकों समेत सभी प्रत्याशियों को किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए वाहन, जिसमें हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं, के इस्तेमाल के समय संबंधित कानूनों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करना चाहिए जिससे बड़े पैमाने पर लोगों के जीवन या फिर संपत्ति के नुकसान के खतरे को टाला जा सके।

    प्रोटकॉल का पालन करने को कहा
    आयोग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि 'चुनाव आयोग ने समय और अभियान के दौरान सभी उम्मीदवारों की सुरक्षा पर जोर दिया है। आयोग के पत्र में इस बात की तरफ विशेष रूप से ध्यान दिलाया गया है जो केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों द्वारा बुलेटप्रूफ कार के उपयोग को निर्दिष्ट करता है।'

    निर्वाचन आयोग ने स्टार प्रचारकों को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दिए गए सुरक्षा बंदोबस्त का पालन करने को कहा है। आयोग ने कहा सुरक्षा प्रोटोकॉल किसी भी सुरक्षा उल्लंघन से बचने के लिए निर्धारित किए गए हैं जो उन्हें जोखिम में डाल सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+