चुनाव आयोग की बैठक कल, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर ले जा सकता है बड़ा फैसला
नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा भंग होने के बाद अब राज्य में समय से पहले चुनाव तय है। विधानसभा भंग होने के बाद अब सबकी निगाहें चुनाव आयोग की ओर है। माना जा है कि शुक्रवार को चुनाव आयोग की होने वाली बैठक में तेलंगाना को लेकर चर्चा हो सकती है। सूत्रों की माने तो कल होने वाली चुनाव आयोग की बैठक में तेलंगाना चुनाव को लेकर कानूनी और अन्य पहलुओं को लेकर चर्चा हो सकती है।

दरअसल तेलंगाना के मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से केंद्रीय चुनाव आयोग को रिपोर्ट और नोटिफिकेशन भेजी गई है, जिसके बाद माना जा रहा है कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में प्रदेश में चुनाव कराने को लेकर कानूनी पहलुओं समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले के. चंद्रशेखर राव ने आज कैबिनेट की बैठक में विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव पास कर दिया। केसीआर ने तेलंगाना के राज्यपाल से मुलाकात कर कैबिनेट के फैसले के उनको अवगत कराया। राज्यपाल ने कैबिनेट के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए केसीआर को नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद केसीआर ने कहा कि उनकी पार्टी 105 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications