तेलंगाना चुनाव के बीच कर्नाटक सरकार के विज्ञापन पर ECI ने मांगा जवाब
तेलंगाना चुनाव के बीच जिस तरह से कर्नाटक सरकार ने विज्ञापन जारी किया है उसे चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। चुनाव आयोग ने इस बाबत कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने कर्नाटक सरकार से 28 नवंबर शाम 5 बजे तक इसपर जवाब मांगा है
चुनाव आयोग ने कर्नाटक सरकार से कहा कि तेलंगाना राज्य में कर्नाटक सरकार द्वारा ऐसे किसी भी विज्ञापन का प्रकाशन तत्काल प्रभाव से तब तक रोक दिया जाएगा जब तक कि सरकार द्वारा आदर्श आचार संहिता के निर्देशों के अनुसार आयोग से आवश्यक मंजूरी नहीं ले ली जाती।

चुनाव आयोग ने कर्नाटक के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य सरकार ने विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए मंजूरी नहीं ली जोकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। चुनाव आयोग ने साफ तौर पर कहा कि इस तरह के प्रकाशन को तत्काल प्रभाव से रोकना होगा।
चुनाव आयोग ने कहा कि यह पाबंदी तबतक जारी रहेगी जबतक कि चुनाव आयोग से मंजूरी नहीं ले लेती। चुनाव आयोग ने इस मामले में कर्नाटक सरकार से मंगलवार शाम 5 बजे तक जवाब मांगा है। साथ ही आयोग ने यह पूछा है कि आखिर क्या परिस्थिति थी कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस ने जनप्रतिनिधित्व कानून और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होना है। जबकि मतों की गणना 3 दिसंबर को होनी है।












Click it and Unblock the Notifications