तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर के खिलाफ ECI का बड़ा एक्शन, 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर लगा प्रतिबंध

तेलंगाना के पूर्व सीएम व बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव के खिलाफ निर्वाचन आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने ताजा कार्रवाई केसीआर की ओर से कांग्रेस के खिलाफ की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर की।

लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी आचार संहिता के उल्लंखन के मामले में भारत निर्वाचन आयोग पूरी सख्ती के साथ एक्शन ले रहा है। हाल में ईसीआई ने तेलंगाना के पूर्व सीएम व भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के चंद्रशेखर राव के एक बयान के बाद कार्रवाई की है, जिसके तहत सिरसिला में कांग्रेस के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक बयान देने के लिए राव को को बीआरएस के चुनावी अभियान से प्रतिबंधित किया गया है।

ECI action against EX CM KCR

ईसीआई ने अपने आदेश में कहा कि के चंद्रशेखर राव को 1 मई रात 8 बजे से 48 घंटे के लिए प्रचार करने पर प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि के दौरान केसीआर के लिए किसी भी सार्वजनिक सभा, चुनावी कार्यक्रम में शिकरत करने की अनुमति नहीं होगी।

कांग्रेस ने ईसीआई से की थी शिकायत
कांग्रेस नेता जी निरंजन ने एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बीआरएस नेता पर पार्टी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। इसी शिकायत के आधार पर केसीआर के खिलाफ चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है।

केसीआर ने क्या कहा था?
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर ने सिरसिला में5 अप्रैल 2024 को कथित रूप से एक विवादित बयान दिया था, जिसको लेकर कांग्रेस की शिकायतक पर ईसीआई ने बीआरएस प्रमुख को फटकार लगाई। ईसीआई ने संविधान के अनुच्छेद 324 का हवाला देते हुए केसीआर को 1 मई 2024 की रात 8 बजे से अगले 48 घंटे के लिए किसी भी सार्वजनिक बैठक, सार्वजनिक जुलूस, चुनावी रैली, शो और साक्षात्कार या मीडिया में सार्वजनिक जनसभा में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया है। केसीआर पर ये रोक आज यानी 1 मई से प्रभावी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+