पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन आचार संहिता का उल्लंघन या नहीं? EC आज करेगा फैसला

नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज मिशन शक्ति को लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन पर संज्ञान लेगा कि कहीं इस चुनावी आचार संहिता का उल्लंघ्न तो नहीं हुआ। इसके लिए दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो का जरिए पीएम की स्पीच की रिकार्डिंग को सुना जाएगा। दरअसल कुछ विपक्षी दलों ने दावा किया है कि डिफेंस और स्पेस साइंटिस्ट की सफलता के जरिए पीएम मोदी ने राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की। ये अप्रैल- मई में होने वाले आम चुनाव की आचार संहिता का उल्लंघ्न है। गुरुवार को प्रसार भारती के दोनों अंगों ने पीएम का भाषण जमा कर दिया था। चुनाव आयोग ने कहा था कि शुक्रवार तक जांच पूरी करने की कोशिश करेंगे।

ec will decide whether pm modis address to nation violated poll code or not

आचार संहिता डिवीजन के इंचार्ज उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने पत्रकारों से कहा कि हम जांच कर रहे है कि कहीं हमें यूट्यूब के रेस्पांस की मदद तो नहीं चाहिए। बता दें कि बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत द्वारा दर्ज की गई उपलब्धि की जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि, देश ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने बताया था कि अब तक दुनिया के 3 देश अमेरिका, रूस और चीन को अंतरिक्ष में यह उपलब्धि हासिल थी। भारत अब चौथा देश बन गया है। भारत के लिए यह गर्व का पल है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर एनईओ (लो अर्थ ऑर्बिट) में एक लाइट सैटलाइट को मार गिराया है। भारत ने आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया है। 'मिशन शक्ति' एक कठिन ऑपरेशन था।

यह भी पढ़ें- भारत की मिसाइल ने 3 मिनट में 300Km दूर मार गिराया सैटेलाइट: पीएम मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+