चुनाव आयोग ने सुवेंदु अधिकारी को भेजा नोटिस, कहा- 24 घंटे के भीतर दें जवाब
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री और टीएमसी की स्टार प्रचारक ममता बनर्जी के बाद अब भारत निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बीजेपी नेता सुवेन्दु अधिकारी को 29 मार्च को दिए गए भाषण पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस जारी किया है। उनसे 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। इससे पहले ममता बनर्जी को हुगली में चुनाव रैली के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं से अपील करने के लिए नोटिस जारी किया है। उनसे 48 घंटे के भीतर नोटिस पर जवाब देने को कहा गया है।

भारतीय चुनाव आयोग ने नंदीग्राम में 29 मार्च को प्रचार अभियान के दौरान कथित रूप से "अभद्र भाषा" के इस्तेमाल के मामले में भाजपा नेता सुवेन्दु अधिकारी को नोटिस भेजा है। कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीआई-एमएल) की सदस्य कविता कृष्णन द्वारा अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमे उन्होंने दावा किया था कि एक सार्वजनिक बैठक में "घृणास्पद भाषण" दिया था।
बता दें कि 29 मार्च के अपने भाषण में सुवेंदु ने कहा था कि ममता बनर्जी की ईद मुबारक कहते रहने की आदत रही है और इसी आदत के कारण वह लोगों को होली की बधाई की जगह होली मुबारक कहती हैं। उन्हें वोट मत देना, यदि बेगम को वोट दिया तो बंगाल मिनी पाकिस्तान बन जाएगा।नोटिस में कहा गया है कि सुवेंदु अधिकारी को चुनाव आयोग के मॉडल कोड के कुछ खंडों का उल्लंघन करते पाया गया है।
बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम में मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के खिलाफ खड़ा किया है। इससे पहले बीते बुधवार को केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को उनके तीन अप्रैल को दिए गए भाषण को लेकर नोटिस भेजा था। इस नोटिस में ममता बनर्जी को 48 घंटे में जवाब देने के लिए कहा गया था।












Click it and Unblock the Notifications