कांग्रेस के आरोप पर EC का जवाब- कर्नाटक में नहीं इस्तेमाल की गई हैं साउथ अफ्रीका की यूज्ड EVM
कांग्रेस के आरोप पर EC का जवाब- कर्नाटक में नहीं इस्तेमाल की गई हैं साउथ अफ्रीका की यूज्ड EVM

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के वोटिंग 10 मई को संपन्न हो चुकी है। 13 मई को वोटों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित होंगे। वहीं चुनाव परिणाम आने के दो दिन पहले गुरुवार को चुनाव आयोग ने कांग्रेस के उस आरोप को खारिज कर दिया है जिसमें पार्टी ने कर्नाटक चुनाव में साउथ अफ्रीका में यूज की गई ईवीएम मशीन यूज किए जाने का आरोप लगाया था।
चुनान आयोग ने 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें पहले दक्षिण अफ्रीका में तैनात की गई थीं और पार्टी से ऐसी झूठी सूचना फैलाने वाले स्रोतों को "सार्वजनिक रूप से बेनकाब" करने के लिए कहा।
ईसी ने कांग्रेस को दिया ये जवाब
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को भेजे गए एक पत्र में ईसी ने कहा कि साउथ अफ्रीका में चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित नए ईवीएम का इस्तेमाल किया था।
कांग्रेस ने 8 मई को ईसी को की थी ये शिकायत
बता दें कांग्रेस ने कर्नाटक मतदान से दो दिन पहले 8 मई को ईसी को एक पत्र लिखकर चिंता व्यक्त की थी कि साउथ अफ्रीका में पूर्व में इस्तेमाल किए गए ईवीएम के कर्नाटक चुनाव में पुन: उपयोग किए जाने के बारे में आरोप लगाते हुए इस पर चुनाव आयोग से स्पष्ठीकरण मांगा था।
चुनाव आयोग ने कांग्रेस को सख्ती से दिया ये जवाब
कर्नाटक के चुनाव आयोग के पोल पैनल ने इस पत्र का जवाब सख्ती से देते हुए कहा कि ना तो ईवीएम दक्षिण अफ्रीका भेजे गए और न ही वह देश उन मशीनों का इस्तेमाल करता है।
चुनाव आयोग का दावा- कांग्रेस को ये अच्छे से था पता कि...
रिकॉर्ड का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने ये भी बताया कि कर्नाटक में केवल नए ईसीआईएल-निर्मित ईवीएम का ही उपयोग किया जाता है इसका पता पहले से कांग्रेस के संज्ञान में था क्योंकि कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने कर्नाटक चुनाव के लिए ईवीएम मूवमेंट और कमीशनिंग के प्रत्येक चरण में भाग लिया था।
कांग्रेस से चुनाव आयोग ने पूछा वो सोर्स बताइए कि कहां से मिली ये जानकारी
पोल पैनल ने कांग्रेस से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि अफवाह फैलाने की गंभीर संभावना वाले झूठी सूचना के ऐसे स्रोत सार्वजनिक रूप से उजागर किया जाए। यानी कांग्रेस उस सोर्स का खुलासा करें कि उसे ये कहा से सूचना मिली कि कर्नाटक में साउथ अफ्रीका में यूज्ड की गई ईवीएम मशीन यूज की गई है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने 15 मई को शाम 5 बजे तक कांग्रेस द्वारा की गई कार्रवाई की पुष्टि भी मांगी है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications