Arvind Kejriwal के आरोपों पर EC की सफाई, कहा- 'वोटर लिस्ट में होता रहता है बदलाव'
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर मतदाता सूची में हेराफेरी करने की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए थे। अब इन आरोपों पर चुनाव आयोग (EC) ने सफाई दी है।
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का मसौदा 29 अक्टूबर को प्रकाशित किया गया था। इस पर सभी आपत्तियों का निपटारा 24 दिसंबर तक कर दिया गया है और फाइनल वोटर लिस्ट 6 जनवरी तक जारी की जाएगी। इस दौरान ईसी ने कहा कि वोटर लिस्ट में बदलाव होता रहता है।

दिल्ली के सीईओ ने एक्स पर किए अपने ट्वीट में कहा कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के संबंध में विशेष सारांश संशोधन, चुनाव आयोग के 7 अगस्त 2024 के पत्र के अनुसार किया जा रहा है। संशोधन पूर्व अवधि के दौरान बीएलओ ने अपंजीकृत पात्र नागरिकों और संभावित मतदाताओं का सत्यापन किया।
इतना ही नहीं, बीएलओ ने स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं / मृत मतदाताओं / एक से अधिक प्रविष्टियों की पहचान करने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन किया। इस अवधि के दौरान प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा 24 दिसंबर 2024 तक कर दिया गया है।
वहीं, अब अंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी 2025 को प्रकाशित की जाएगी। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने रविवार 29 दिसंबर को कहा था कि शाहदरा विधानसभा में इन्होंने (भाजपा) ने 11 हजार 8 वोट कटवाने के लिए एप्लीकेशन दी थी। उन्होंने कहा कि मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' 15 दिसंबर से चल रहा है।
ये भी पढ़ें: फिटनेस इंफुलेंसर रोहित दलाल, अक्षय दिलावरी और तिलक राज ने थामा AAP का हाथ, अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता
इन 15 दिनों में, उन्होंने 5,000 वोटों को हटाने के लिए एप्लीकेशन दी है और 7,500 वोटों को जोड़ने के लिए आवेदन किया है। कहा कि मेरी विधानसभा टोटल वोट 1 लाख 6 हजार है। भाजपा 5 प्रतिशट वोट कटवा रही है और 7.5 प्रतिशत वोट एड करवा रहे है।
अगर आप विधानसभा में कुल मतदाताओं के लगभग 12% को अपने पक्ष में करने में लगे हैं, तो चुनाव कराने की क्या जरूरत है? चुनाव के नाम पर एक तरह का 'खेल' चल रहा है। बता दें कि केजरीवाल जिस लिस्ट का हवाला दिया था उसपर अब चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि वो वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट 29 अक्टूबर को जारी किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications