बीजेपी को आया चुनाव आयोग से नोटिस
पटना (मुकुंद सिंह)। मतदान के एक दिन पहले कोसी और सीमांचल में विज्ञापन देने के कारण चुनाव आयोग ने नोटिस दिया है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर.लक्ष्मणन ने बताया कि चुनाव आयोग ने बीजेपी को भागलपुर और मुजफ्फरपुर संस्करण के अखबार में विज्ञापन देने को लेकर नोटिस दिया है।
आयोग ने नोटिस बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय के नाम से जारी किया है, बिहार विस चुनाव के आखरी दौर का मतदान आज होना है। वहीं महागठबंधन के नेताओं ने बीजेपी के इस विज्ञापन के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications