दो गुटों में टूटी AIADMK, शशिकला और पन्नीरसेल्वम दोनों गुटों को मिले चुनाव चिन्ह

AIADMK के दो टुकड़े होने के बाद चुनाव आयोग ने दोनों धड़ों को चुनाव चिन्ह भी दे दिए हैं। दोनों के नाम में अम्मा है।

नई दिल्ली। जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु की सियासत में आया उबाल अब पूरी तरह ठंडा पड़ चुका है। गुरुवार को चुनाव आयोग ने सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके के दोनों धड़ों को मान्यता दे दी है। आयोग ने दोनों पार्टियों के चुनाव चिन्ह भी दे दिए हैं।

दो गुटों में टूटी AIADMK, शशिकला और पन्नीरसेल्वम दोनों गुटों को मिले चुनाव चिन्ह

पहले मिला था दूसरा चुनाव चिन्ह
राज्य की सत्ता चला रहे शशिकला गुट की पार्टी का नाम अब AIADMK-अम्मा होगा। इसे चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह 'ऑटो रिक्शा' दिया गया था हालांकि उनकी मांग पर आयोग ने चुनाव चिन्ह बदलकर 'टोपी' कर दिया। जबकि ओ. पन्नीरसेल्वम गुट का नाम AIADMK-पुराची थलावाई अम्मा होगा। उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह 'बिजली का खंभा' होगा। READ ALSO: मुश्किल में योगी सरकार, CM के पास पहुंची उनके ही केस की फाइल

शशिकला गुट ने बनाई थी सरकार
शशिकला कैंप ने चुनाव आयोग से टोपी या बैट में से चुनाव चिन्ह मांगा था। दिसंबर में जयललिता के निधन के बाद पहले पन्नीरसेल्वम मुख्यमंत्री बने थे लेकिन शशिकला के पार्टी महासचिव बनते ही उनका विरोध होने लगा और आखिरकार पन्नीरसेल्वम ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने बाद में फिर से सीएम पद पर दावेदारी की लेकिन विश्वासमत शशिकला गुट के ई. पलानीसामी को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+