प्रेस कॉन्फ्रेंस का वक्त बदलने को लेकर चुनाव आयोग ने दी सफाई, कांग्रेस ने उठाए थे सवाल
नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यों में होने वाले चुनाव के ऐलान के लिए पीसी के समय में बदलाव पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। वहीं, रणदीप सुरजेवाला के बयान पर चुनाव आयोग ने किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। चुनाव आयोग ने सफाई देते हुए उन कारणों के बारे में बताया जिसके कारण पीसी का वक्त बदलकर दोपहर तीन बजे किया गया।

चुनाव आयोग ने दी अपनी सफाई
मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने पीसी का वक्त बदले जाने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर कहा कि नेताओं का काम राजनीति करना है और उन्हें हर बात में राजनीति दिखाई देती है। उन्होंने अंतिम समय में पीसी का वक्त बदले जाने पर खेद व्यक्त किया और इसके पीछे तीन कारण बताए।

चुनाव आयोग ने पीसी का वक्त बदले जाने के पीछे दिए तीन तर्क
1. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि तेलगांना रोल्स के प्रकाशन के लिए टाइमलाइन का निर्धारण आखिरी वक्त में हुआ।
2. हाईकोर्ट का लंबित निर्देश कि तेलंगाना रोल्स को सबसे पहले उन्हें दिखाया जाए।
3. एक राज्य में उपचुनाव के लिए देरी का अनुरोध किया गया था।

कांग्रेस ने कहा था, पीएम की रैली के कारण बदला गया वक्त
इसके पहले, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने चुनाव आयोग की पीसी की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया था, ' चुनाव आयोग ने 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा के लिए आज 12.30 बजे पीसी की घोषणा की, पीएम मोदी दोपहर 1 बजे अजमेर में रैली कर रहे हैं, आयोग ने अचानक पीसी का वक्त बदलकर दोपहर 3 बजे कर दिया।' उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग की आजादी कहां है?












Click it and Unblock the Notifications