सुनो-सुनो...आज होगी 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा!
नई दिल्ली। उपचुनाव के बाद अब जल्द ही विधानसभा चुनाव का आगाज़ शुरु होने वाला है। आयोग आज चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर सकता है।

खबर है कि आयोग 11 बजे एक बार और बैठक करेगा व इसके बाद चार राज्यों झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तय तारीखें सामने आएंगीं।
कई तैयारियों को देखते हुए चुनाव आयोग ने तारीखों और शेड्यूल तय करने को लेकर बैठक की थी। उम्मीद है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में विधानसभा के चुनाव होंगे।
जम्मू-कश्मीर और झारखंड में दिसंबर के आखिर या जनवरी के शुरू में चुनाव होने की संभावना बन रही है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव दो चरणों में जबकि हरियाणा में एक चरण में हो सकता है।
पढ़ें- अभी जिंदा है लव जिहाद
दरअसल 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 8 नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 27 अक्टूबर को खत्म होंगे।
पिछली बार जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव सात चरणों में कराया गया था. वहीं, झारखंड में पांच चरणों में चुनाव हुआ था। दिल्ली में आज बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी होनी है जिसमें हरियाणा को लेकर भी चर्चा को नए सिरे से अंजाम दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications