सरकार ने बनाई कमेटी, यौन सम्बन्धों से भी फैल सकता है इबोला वायरस!

नई दिल्ली। छब्बीस साल का एक भारतीय नागरिक दस नवम्बर को लाइबेरिया की यात्रा के बाद दिल्ली लौटा तो स्वास्थ्य अधिकारियों की मुस्तैदी से इबोला वायरस का उसके शरीर में होने के पता लगा लिया गया। जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर चौकसी और भी ज्यादा बढ़ा दी गई। आपको बता दें कि अभी तक हजारों यात्रियों की जांच की जा चुकी है। लेकिन अचानक से इबोला से पीड़ित एक मरीज के मिलने से देश के हवाई अड्‍डों पर हड़कम्प मच गया। दरअसल, इबोला वायरस खून से ही नहीं बल्कि और भी किसी वजह से फैल सकता है।

ebola

यौन सम्बन्धों से फैल सकता था वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश बताते हैं कि इबोला के मरीज की अगर सारी रिपोर्ट नोर्मल आ भी जाएं तो उसे ठीक नहीं माना जा सकता। दरअसल, खून में इबोला वायरस खत्म हो सकता है लेकिन वीर्य और मां के दूध में यह वायरस नब्बे दिनों तक बना रह सकता है। जानकारों का मानना है कि अगर ऐसा व्यक्ति किसी से यौन सम्बन्ध बना ले तो इस वायरस का प्रकोप बहुत तेजी से फैल सकता है।

गौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पाया गया इबोला वायरस के मरीज के खून की जांच में तो इबोला नहीं पाया गया था लेकिन उसके वीर्य में इबोला वायरस के लक्षण पाए गए। जिसके बाद उसे एयरपोर्ट पर ही निगरानी में रोक लिया गया।

24 हवाई अड्डों पर यह हैं इंतजाम

देश के चौबीस हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी हो गया है। इबोला प्रभावित या विदेश से यात्रा कर लौट रहे यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लगातार संदिग्ध यात्रियों की स्वास्थ्य जांच करने के बाद ही छोड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+