'MCD चुनाव: केजरीवाल ने चाय-समोसे पर उड़ा दिए 1 करोड़ रुपए'

पोस्‍टर पर फिल्‍म दीवार के अमिताभ बच्‍चन का कार्टून बना हुआ है और लिखा है- 'मेरे पास बंगला है, गाड़ी है, दौलत है, तुम्हारे पास क्या है?'

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में एमसीडी चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। पार्टियां ब्‍लेम गेम शुरु कर चुकी हैं। एमसीडी पर पिछले 10 सालों से कब्‍जा जमाए रखने वाली भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाने का कोई भी मौका दिल्‍ली की सत्‍ता पर काबिज अरविंद केजरीवाल नहीं छोड़ रहे। तो वहीं भाजपा भी अरविंद केजरीवाल के ईमानदार मुखौटे को बेनकाब करने पर तुली हुई है।

'MCD चुनाव: केजरीवाल ने चाय-समोसों पर उड़ा दिए 1 करोड़ रुपए'

इसका ताजा मामला एक पोस्‍टर वार में सामने आया है। दिल्‍ली बीजेपी की तरफ से एक पोस्‍टर लगाया गया है जिसमें दिल्‍ली बीजेपी प्रवक्‍ता तेजिंदर पाल सिंह बग्‍गा केजरीवाल पर समोसे घोटाले का आरोप लगा रहे हैं। पोस्‍टर पर फिल्‍म दीवार के अमिताभ बच्‍चन का कार्टून बना हुआ है और लिखा है- 'मेरे पास बंगला है, गाड़ी है, दौलत है, तुम्हारे पास क्या है?' पोस्‍टर की दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल का कार्टून है जिसपर लिखा है- 'मेरे पास 1 करोड़ के समोसे हैं'। इसे भी पढ़ें- दिल्‍ली MCD चुनाव: बिना लड़े ही चार सीटों पर हार गई बीजेपी!

यह पोस्‍टर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पिछले साल आरटीआई के जरिए इस बात की जानकारी मिली थी कि आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रियों ने पिछले 18 माह के दौरान अपने दिल्ली सचिवालय स्थित कार्यालय और अपने निवास पर बने ऑफिसों में चाय-समोसे पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बिल सबसे अधिक करीब 47.29 लाख रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+