विधानसभा चुनाव लड़ेंगे Eastern Nagaland MLAs, ईएनएलओ ने किया था चुनाव बहिष्कार का ऐलान

ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन काफी समय से ईस्टर्न नागालैंड को अलग राज्य बनाने की मांग कर रहे है। जिसके चलते चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था। लेकिन विधायकों के संगठन ENLU ने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Eastern Nagaland assembly elections

Eastern Nagaland: ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ENPO) पिछले कुछ समय से अलग राज्य की मांग कर रहा है। अपनी मांग पूरी न होने तक इस संगठन ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था। बहिष्कार के ऐलान के बीच पूर्वी नगालैंड के विधायकों के संगठन ईस्टर्न नागालैंड लेजिस्लेटर्स (ENLU) ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ENPO) ने पूर्वी नागालैंड के 6 जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य के गठन की मांग अगस्त 2022 में की थी। साथ ही कहा था कि जब तक यह मांग पूरी नहीं हो जाती ईएनपीओ 2023 के विधानसभा में भाग नहीं लेगा। हालांकि, अब ईएनपीओ की इस मांग को उसके इलाके के विधायकों का ही समर्थन नहीं मिल रहा है।

बता दें कि पूर्वी नगालैंड में 6 जिले आते हैं, जहां से 20 विधायक चुनकर आते हैं। पूर्वी नगालैंड में 7 आदिवासी जातियां रहती हैं, जिनमें कोनयाक, चांग, खाईमुइंगम, तिखिर, संघताम, यिमखुइंग और फोम जनजातियां शामिल हैं। पूर्वी नगालैंड के लोगों की मांग है कि उन्हें अलग राज्य का दर्जा मिले। इसी के चलते ईएनपीओ ने मांग पूरी होने तक चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। हालांकि, ENLU ने 22 जनवरी को विधायकों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी।

Recommended Video

      Assembly Election 2023: Meghalaya, Tripura, Nagaland में क्या हैं चुनावी समीकरण | वनइंडिया हिंदी

      इस बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद विधायकों ने एक बयान जारी कर कहा कि वह 14वीं विधानसभा के चुनाव में हिस्सा लेंगे। जबकि, कोन्याक यूनियन (केयू) ने एक प्रेस बयान में कहा कि उसने विधानसभा चुनावों में भाग लेने से परहेज करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि यह संगठन साल 2010 से ही फ्रंटियर नगालैंड नामक राज्य की मांग कर रहा है। ईएनपीओ एक संयुक्त मंच है, जिसमें सीकेएस, केटीसी, केयू, पीपीसी, यूएसएलपी, टीटीसी और वाईटीसी जैसे संगठन शामिल हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+