महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर में शुक्रवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 11 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 थी। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। पालघर में पिछले महीने कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और इन सभी की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 से 4 के बीच रही है।

Earthquake with a magnitude of 4.3 on the Richter scale hit Palghar district of Maharashtra

इसके पहले, 20 फरवरी को भी महाराष्ट्र के पालघर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। महाराष्ट्र के पालघर में एक दिन में ही तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जबकि उत्तर भारत के कई शहरों में बुधवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टेर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 थी।

20 फरवरी को पालघर में भूकंप का पहला झटका सुबह 10.14 बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 2.9 रिक्टर स्केल मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका दोपहर 1.24 बजे आया इसकी तीव्रता 2.9 मैग्नीट्यूट रही। इसके बाद तीसरा झटका दूसरे झटके के 2 मिनट बाद महसूस किया गया। इसकी तीव्रता वाकी से से अधिक थी। इस का झटके लोगों ने महसूस किए और घरों से बाहर आ गए।

भूकंप के झटके दिल्ली के अलावा नोएडा ,गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत, में भी महसूस किए गए थे। भूकंप से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके दिल्ली के अलावा हरियाणा में भी महसूस किए गए थे। हरियाणा के सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, बल्लभगढ़ में महसूस किए गए हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+