दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, हरियाणा के रोहतक में केंद्र
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में अभी अभी (9बजे के आसपास) भूकंप के झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। वही भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में बताया गया है। हालांकि कम तीव्रता के भूकंप की वजह से अभी कर किसी तरह के जान-माल का नुकसान की खबर नहीं है।भूकंप के लिहाज से दिल्ली को हमेशा संवेदनशील इलाका माना जाता है। भूवैज्ञानिकों ने दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों को जोन-4 में रखा है। दिल्ली में भूकंप की आशंका वाले इलाकों में यमुना तट के करीबी इलाके शामिल हैं।

गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में रात 9:08 पर 10 से 15 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके हरियाणा और पंजाब में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में पाया गया है जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से 65 किमी दूर है। बताया जाता है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 3.3 किमी नीचे था।
इस महीने में दिल्ली एनसीआर में पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले 10, 15 और 29 मई को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले पिछले महीने दिल्ली में दो दिनों में लगातार दो भूकंप के हल्के झटके आए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने पहले भूकंप की तीव्रता 3.5 आंकी थी। वहीं, दूसरे दिन भूकंप 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था।
भूकंप के दौरान की सावधानियां-
भूकंप के दौरान अगर आप मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में मौजूद हैं तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें। अगर आप घर के अंगर हैं तो कोने और मेज के नीचे छुप जाएं। भूकंप आने की स्थिति में किसी बिल्डिंग के आसपास न खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही उचित होता है।












Click it and Unblock the Notifications