अंडमान निकोबार द्वीप पर फिर से महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई तीव्रता
पोर्ट ब्लेयर, अप्रैल 10। अंडमान-निकोबार द्वीप पर रविवार शाम को फिर से भूकंप के झटके महससू किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को सवा 4 बजे के करीब अंडमान निकोबार के कैंपबेल बे टाउन में भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है।

आपको बता दें कि रविवार तड़के भी अंडमान निकोबार द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर उन झटकों की तीव्रता 4.9 मापी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications