Earthquake Updates: 24 घंटे के भीतर भूकंप के 7 झटके, आधी रात मणिपुर में हिली धरती
Earthquake Updates: बीते 24 घंटे के अंदर अब तक अगल- अगल जगहों पर कुल 7 भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार को देररात असम के मोरीगांव में भूकंप के झटके आए। इसकी तीव्रता रिस्क्टर स्केल पर काफी कम मापी गई। इससे पहले बीते 24 घंटों में अधिकत 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इन भूकंप के झटकों को किसी तरह कानुकसान नहीं हुआ है।
भारत के दो राज्यों में शुक्रवार (5 जनवरी) को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा अफगानिस्तान और अरब सागर में भी भूकंप के झटके आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को पहला भूकंप का झटका मिजोरम में 7 बजकर 18 मिनट पर आया। जबकि दूसरा अफगानिस्तान में, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। ये झटके शाम 9 बजकर 17 मिनट पर महसूस किए गए। तीसरा भूकंप का झटका अरब सागर में आया। इसकी तीव्रता 4.1 रही। जबकि देर रात 11 बजकर 38 मिनट पर असम के मोरी गांव क्षेत्र में चौथा भूकंप का झटका आया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई।

इससे पहले अरब सागर में भूकंप के झटके महसूस किए। इसके अलावा सुबह मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां लुंगलेई इलाके में सुबह-सुबह भूकंप के झटके आए। इस भूकंप के झटके त्रिपुरा के साथ ही पड़ोसी देश म्यांमार के भी कुछ इलाकों में इस भूकंप को लोगों ने महसूस किया।
नए साल की शुरुआत से देखें तो अब तक कई भूकंप के झटके आ चुके हैं। एक जनवरी को जापान के में आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने भीषण तबाही मचाई। पश्चिमी जापान में भूकंप के झटकों के चलते करीब 62 लोगों की मौत हो गई कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। ये शक्तिशाली भूकंप जापान के इशिकावा प्रांत और आसपास के इलाकों में इस हफ्ते सोमवार की दोपहर को आया। जिकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई। इस भूकंप के बात कई ऑफ्टर शॉक आए जिसमें भी भारी नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications