दिल्ली, हिमाचल के बाद भूकंप के तेज झटकों से हिला जम्मू कश्मीर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पीटीआई न्यूज के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र कश्मीर से 118 किलोमीटर उत्तर पश्चिम बताया जा रहा है। रात करीब 10:17 बजे कुछ सैकेंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल, इस भूकंप से जानमाल की कोई खबर नहीं है।

भूकंप का केंद्र बिंदु उत्तर पश्चिमी कश्मीर से 40 और श्रीनगर 118 किमी दूरी पर था। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, एबटाबाद शहरों में महसूस किया गया है।
बता दें कि आज कश्मीर के अलावा दिल्ली-एनसीआर और हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के कई हिस्सों में मंगलवार को एक बार फिर भूंकप के झटके महसूस किये गए। हिमाचल के चंबा में दोपहर बाद तीन बजकर 51 मिन्ट पर मंगलवार को भूंकप के झटके महसूस किये गये। हालांकि, यह कम तीव्रता का ही था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई।












Click it and Unblock the Notifications