दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके

Recommended Video

    Delhi-NCR में earthquake से सहमे लोग । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मंगलवार शाम को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर भारत और पाकिस्तान के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शाम करीब साढ़े चार बजे भूकंप के झटके आए। पाकिस्तान के पंजाब में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र लाहौर और रावलपिंडी के बीच रहा। लाहौर से 173 किमी और रावलपिंडी से 80 किमी दूर भूकंप का केंद्र रहा है। भूकंप की तीव्रता भारत में रिएक्टर स्केल पर 6.3 और पाकिस्तान में 5.8 मापी गई है।

    Earthquake tremors felt in Delhi NCR punjab chandigarh jammu kashmir

    भारत में भूकंप से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। वहीं पाकिस्तान में भूकंप से काफी नुकसान हुआ है। कश्मीर, इस्लामाबाद, पंजाब और कई दूसरे शहरों कस्बों में सैकड़ों मकान ढह जाने की खबर है, जिसमें कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई जानें भी भूकंप के चलते गई हैं।

    कुछ दिन पहले भी जम्मू-हिमाचल बॉर्डर के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चंबा और आसपास के एरिया में बीते दिनों कई बार भूकंप के झटके आए। चंबा, मनाली और ऊझी घाटी में रविवार को भूकंप के झटकों को लेकर बीते हफ्तों में डर का माहौल रहा था। अब उत्तर भारत और पाकिस्तान में झटके आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+