दिल्ली एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
नई दिल्ली। दिल्ली-गुड़गांव समेत एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रात करीब 9 बजे लोगों ने भूकंप के ये झटके महसूस किए। दिल्ली में भूकंप की तीव्रता लगभग 3 और हरियाणा में भूकंप की तीव्रता 4.1 थी।

अब तक की जानकारी के मुताबिक गुड़गांव में दो सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। हलांकि अभी तक कहीं से भी जानमाल के नुकसान की खबरें नहीं आई है। अभी भूकंप के केंद्र का पता नहीं चल सका है। जब कुदरत दें ये संकेत तो समझिए की आने वाला है भूकंप
पिछले महीने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में था। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 मापी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications