Earthquake: मेघालय में डोली धरती, उत्तरी गारो हिल्स में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रत
मेघालय के उत्तरी गारो हिल्स में आज शाम 6:15 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया कि उत्तरी गारो हिल्स में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, मेघालय में घरती डोलने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
बता दें कि आज शाम देश में एक बार फिर धरती डोली है, मेघालय के बाद अब हरियाणा में कुछ जगहों पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र रोहतक के आसपास था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप बहुत ही हल्का था। रिएक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 2.6 रिकॉर्ड की गई थी।

असम में भी भूकंप के तेज झटके
वहीं इससे पहले असम में भूकंप के झटके आए थे। वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार सुबह 3.01 बजे धुबरी जिले में झटके महसूस किए गए थे। रिएक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई थी। उसका केंद्र 17 किमी की गहराई में था। वहीं रात का वक्त होने की वजह से आम जनता को इसके बारे में पता ही नहीं चला।
पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए झटके
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, मेघालय में सोमवार शाम 6:15 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का सेंटर राज्य के उत्तरी गारो हिल्स में था। भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल और असम के भी कुछ हिस्सों में महसूस किये गये।
यह भी पढ़ें- फोन पर भूकंप से पहले मिल जाएगी चेतावनी, भारत में गूगल Earthquake Alert सर्विस शुरू करेगा












Click it and Unblock the Notifications