रविवार को फिर दिल्ली, एनसीआर, यूपी, एमपी, बिहार में फिर भूकंप
नई दिल्ली। नेपाल में कल आये भूकंप के बाद के झटके अभी जारी हैं। रविवार की दोपहर 12:39 बजे दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश्, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किये गये। ये सभी झटके रविवार की दोपहर 12.39 बजे से 12.44 बजे के बीच महसूस किये गये। इस भूकंप की तीव्रता 6.9 रही। इसका केंद्र भी नेपाल में ही पाया गया। [जब तक पूरी अतिरिक्त ऊर्जा नहीं निकल जाती, तबतक जारी रहेंगे झटके]

ताज़ा अपडेट इस प्रकार हैं-
- मुताबिक बिहार के मधेपुरा जेल की दीवार गिर गई है।
- इस भूकंप का असर बिहार, यूपी, एमपी के अलावा उत्तराखंड, असम में भी दिखाई दिया।
- कोलकाता में मेट्रो रेल को ऐतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।
- वहीं काठमांडू में उड़ानों को शाम 4 बजे तक रोक दिया गया है।
नेपाल में शनिवार को आये भूकंप में मृतकों की संख्या 2,000 के पार हो गई है। शनिवार आए भूकंप का केंद्र काठमांडू से 75 किलोमीटर दूर लामजुंग में था और उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 आंकी गई थी।
रविवार के भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। [भूकंप से बचने की सेफ्टी टिप्स]












Click it and Unblock the Notifications