Earthquake: पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके

Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई है। अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर मे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

earthquake

Earthquake: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में भूकंप के झटके तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर में भी महसूस किए गए हैं।

EMSC की ओर से बताया गया है कि अफगानिस्तान के फैजाबाद में से 70 किलोमीटर साउथ-ईस्ट में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके सुबह 10.19 बजे महसूस किए गए हैं। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के श्रीनगर, पुंछ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से ट्वीट करके भूकंप की जानकारी दी गई है।

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और तजाकिस्तान क्षेत्र के पास था, इसकी गहराई 223 किलोमीटर नीचे थी, जिसकी वजह से इससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर, स्वात, हरीपुर, मलाकंद, एबटाबाद, बाटग्राम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अच्छी बात यह है कि भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

Recommended Video

    World का सबसे विनाशकारी Earthquake, जिसे मचाई थी भारी Destruction | वनइंडिया प्लस

    पाकिस्तान में सबसे ज्यादा तबाही वाला भूकंप 2005 में आया था, जिसमे 74000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। शुक्रवार को जापान के टोक्यो में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 6.1 दर्ज की गई थी।

    बता दें कि भूकंप के झटके जमीन के नीचे प्लेटों के आपस में टकराने की वजह से महसूस होते हैं। दरअसल जमीन के नीचे 7 प्लेट्स हैं, जो हमेशा मूव करती रहती है। ऐसे में जब यह आपस में टकराती हैं तो वहां भूकंप के झटके महसूस होते हैं। प्लेट्स के टकराने से से जो एनर्जी बाहर आती है वह सतह पर अपना रास्ता तलाशती है। जब यह एनर्जी बाहर आती है तो वहां पर धरती हिलने लगती है।

    वहीं भूकंप की तीव्रता की बात करे तो इसे अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाता है। 2 से कम की तीव्रता वाले भूकंप के झटके को माइक्रो की श्रेणी में रखा जाता है। हर रोज दुनियाभर में 8000 माइक्रो भूकंप हर रोज महसूस किए जाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+