Earthquake today: तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता, नुकसान की कोई खबर नहीं
Earthquake Tibet: तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके मबसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप 11 मई-12 मई दरमियानी रात 2 बजकर 41 मिनट पर आया था। भूकंप 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया था, जो आफ्टरशॉक के लिए अतिसंवेदनशील माना जाता है।
भूकंप का झटका इतना तेज था कि आधी रात को लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए थे। हालांकि इसमें किसी भी तरह के कोई नुकसान और किसी के हताहत होने की अब तक सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवाएं भेज दी हैं और अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप का असर नेपाल और भारत की सीमा के आस-पास भी देखा गया है। इससे पहले 8 मई को तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था।













Click it and Unblock the Notifications