लोग सो रहे थे तभी हिली धरती, सिक्किम में आए भूकंप के झटके
तड़के लगभग 3 बजे जब सभी लोग सो रहे थे तभी सिक्किम में भूंकप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है।
दिल्ली। सिक्किम में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। सोमवार के तड़के लगभग 3 बजकर 12 मिनट पर उत्तर पूर्व के इस इलाके में भूकंप आया। अभी इस बारे में और जानकारी का इंतजार है। शुरुआती रिपोर्टों में यह बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सिक्किम में आए भूकंप के झटकों से जान-माल की क्षति नहीं हुई है। शनिवार को रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता के भूकंप से उत्तर पूर्व का यह हिस्सा और म्यानमार हिल गया था। शनिवार की सुबह सात बजे आए इस भूकंप का केंद्र भारत-म्यानमार के सीमावर्ती इलाके में पाया गया।
क्षेत्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक भारत के सात उत्तर पूर्वी राज्यों का इलाका - असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर; दुनिया में भूंकप से सबसे ज्यादा प्रभावित बेल्ट में छठवां स्थान रखता है।












Click it and Unblock the Notifications