नेपाल में भूकंप ने 150 की मौत, भारत में 17 लोगों की गई जान
नयी दिल्ली। नेपाल में आए इतिहास के दूसरे सबसे भूकंप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। नेपाल के साथ-साथ भारत में भी इस भूकंप ने भारी नुकसान बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर आए 7.9 तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण नेपाल में 150 लोगों की मरने की खबरें आ रही है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल के अलग-अलग हिस्सों में 150 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल है। अस्पताल में घायलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं प्रसिद्धा पशुपतिनाथ मंदिर को इस भूकंप ने कोई नुकसान नहीं हुआ है। जबकि 7 पर्यटक गुमशुदा बताए जा रहे हैं। नेपाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. सारी फ्लाइट्स को भारत की तरफ मोड़ दिया गया है

भारत में भी मरने वालों की तादात बढ़ती जा रही है। अब तक की खबर के मुताबिक भारत में मरने वालों की तादात 17 हो गई है। यूपी सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, बिहार के सीतामढ़ी में लोगों की मौत हुई है। बिहार में 9 लोगों की मौत हुई है। जिसमें से 2 मौते दरभंगा में हुई है।
देखें वीडियो: देखते ही देखते धराशाही हो गई धारहरा मीनार, फंसे 400 लोग
जबकि यूपी में 7 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में 1 लोगों की मरने की खबर आ रही है। माना जा रहा है कि ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। उत्तर भारत के सभी जिलों की बिजली काट दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications