Earthquake: हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच जम्मू कश्मीर में भूकंप के तेज झटके
Earthquake: जम्मू कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, 5.1 थी तीव्रता
नई दिल्ली। Earthquake in Jammu and Kashmir. जम्मू कश्मीर में भूकंप के जोर के झटके महसूस किए गए हैं। एक तरफ कड़ाके की सर्दी तो दूसरी तरफ बार-बार आ रहे भूकंप के झटके ने लोगों को डरा दिया है। सोमवर देर शाम को जम्मू कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक घाटी में आई भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई है।

क्यों आते हैं भूकंप
आपको बता दें कि भूकंप आनाी एक नेचुरल प्रक्रिया है। भूकंप के आने के पीछे आने की वजह से धरती की प्लेटों में आई हलचल है। आपको बता दें कि धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये घूम रही प्लेट्स किसी जगह पर ज्यादा टकराती हैं तो उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है। वहीं बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं और प्रेशर बनने से प्लेट्स टूटने लग जाती हैं। प्लेटों के टूटने के चलते धरती के अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है और भूकंप आता है।












Click it and Unblock the Notifications