निकोबार में भूकंप के झटके, 4.6 मापी गई तीव्रता
नई दिल्ली। निकोबार द्वीप में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के मुताबिक आज दोपहर 2 बजकर 49 मिनिट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। भूकंप के झटकों की वजह से किसी के भी हताहत होने या जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

बीते हफ्ते मंगलवार को जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके आए थे। भूंकप की तीव्रता 4.2 रिएक्टर स्केल मापी गई है। लोगों ने यह झटके दो बार महसूस किए। भूकंप का असर जम्मू, डोडा, श्रीनगर, उधमपुर समेत पूरे राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिला। इससे पहले जम्मू कश्मीर में 28 जुलाई की रात में भूकंप के झटके महसूस किए गए।












Click it and Unblock the Notifications