Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र के सतारा में भूकंप के झटके, 3.5 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सतारा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी दी है कि रविवार रात 9 बजकर 33 मिनट पर सतारा में भूकंप के हल्के झटके आए। भूकंप के झटके तेज नहीं थे लेकिन लोगों में दहशत देखी गई और लोग घरों के बाहर आ गए। भूकंप से जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। सतारा में बीते महीने 20 जून को भी भूकंप आया था। सतारा में 20 जून को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे।

सतारा में भूकंप, महाराष्ट्र में भूकंप, earthquake in Satara, earthquake in Maharashtra, सतारा , भूकंप, महाराष्ट्र, earthquake, Satara, Maharashtra,

एक दिन पहले शनिवार को असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के यह झटके आज सुबह 4.25 बजे असम के हलकंडी में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई।

पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को अंडमान निकोबार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार में शुक्रवार रात 8 बजर 12 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शुक्रवार को दो बार अंडमान निकोबार में भूकंप आया। शुक्रवार सुबह भी यहां भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

जम्मू कश्मीर के कटरा में भी शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके पूर्वी कटरा से तकरीबन 88 किलोमीटर दूर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार आज सुबह 4.55 बजे यह झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई है।

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+