नागालैंड के लॉन्गलेन्ग जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5
लॉन्गलेन्ग। नागालैंड में मंगलवार सुबह करीब 8.32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) की ओर से इस बारे जानकारी देते हुए बताया गया कि भूकंप के झटके सुबह 8.32 बजे महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक भूकंप के इन झटकों से किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

इससे एक दिन पहले ही अंडमान निकोबार में भी भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए थे। यहां सुबह करीब 2.36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई थी। भूकंप के झटके अंडमान निकोबार के उत्तर में तकरीबन 153 किलोमीटर दूर दिगलीपुर में महसूस किए गए थे। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई।
इससे पहले गुरुवार को मिजोरम के चंफाई में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप चंफाई से दक्षिण-पश्चिम में 23 किलोमीटर दूर आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई थी। भूकंप के झटके दोपहर 2.28 बजे महसूस किए गए थे। बुधवार को भी असम के तेजपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप के झटके तेजपुर से करीब 49 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 दर्ज की गई थी।
बीते शनिवार को हिंदूकुश क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी। फिलहाल इससे जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई। यहां सुबह 9.50 पर झटके महसूस किए गए थे। जिसके बाद लोग घरों ने निकलकर बाहर आ गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी। अधिकारियों के मुताबिक भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications