अरुणाचल प्रदेश : भारत-चीन सीमा पर आए 5.2 तीव्रता के तेज भूकंप के झटके
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर शनिवार की सुबह 11.16 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 आंकी गई है। फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान के समाचार नहीं मिले हैं। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि इस भूकंप से कहीं किसी तरह का कोई नुकसान तो नहीं हुआ है। चूंकि भूकंप का केंद्र भारत-चीन सीमा था, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से पूरी जांच की जा रही है।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप सुबह 11बजकर 16 मिनट पर आया था। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश से 83 किमी दूर नामपोंग बताया जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश में तेजू से 114 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। भूंकप के झटकों के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से निकल बाहर आ गए।












Click it and Unblock the Notifications