अंडमान द्वीप समूह में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल 5.5 रही तीव्रता
नई दिल्ली। अंडमान द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 रही। गनीमत यही रही कि भूकंप में किसी तरह की हानि की अभी तक जानकारी नहीं मिली है। भूकंप के ये झटके शाम करीब 5 बजे के आस-पास महसूस किए गए। यूएसजीएस के मुताबिक 5.5 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके अंडमान द्वीप समूह में महसूस किए गए। वहीं पेरू-ब्राजील बॉर्डर इलाके में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.1 रही। अभी तक भूकंप से किसी भी तरह के जान-मान की नुकसान की सूचना नहीं है।

यूएसजीएस के मुताबिक अंडमान द्वीप समूह में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों की तीव्रता 5.5 ही रही। इसमें अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पेरू-ब्राजील बॉर्डर इलाके में भी भूकंप आया है। यहां तीव्रता 7.1 रही। यूएसजीएस ने इस बात की जानकारी दी है।
अगर भूकंप आए तो क्या करें
भूकंप कभी भी आ सकता है, ऐसी स्थिति में आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप मकान, ऑफिस या किसी इमारत में हैं तो वहां से पहले बाहर निकलकर खुले मैदान में आ जाएं। इस दौरान किसी बिल्डिंग या फिर पेड़ के नीचे नहीं खड़े हों। भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करें। इस दौरान पैनिक क्रिएट नहीं करें।












Click it and Unblock the Notifications