भारत में फिर डोली धरती, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके

नई दिल्ली, 27 दिसंबर: भारत में एक बार फिर से धरती डोली है, जहां लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 5.0 के आसपास थी। फिलहाल अभी तक इससे किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की टीमें जांच कर रही हैं। वहीं झटके महसूस होते ही बड़ी संख्या में लोग निकलकर खुली जगहों पर आ गए। जिस वजह से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

earth

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक लद्दाख के कारगिल जिले में सोमवार शाम 7.01 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.0 थी। इसके बाद 7.07 पर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर समेत कई जगहों पर झटके महसूस हुए, उनकी तीव्रता 4.8 थी। इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 3.9 थी। हालांकि उस दौरान भी कोई नुकसान नहीं हुआ था।

उत्तर भारत में क्यों आ रहे ज्यादा झटके
दरअसल दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तरा भारत सीस्मिक जोन-4 में आता है। इस क्षेत्र में सीस्मिक गतिविधियां तेज रहती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हिमालय के पास वाले राज्य यूरेशिया जैसी टेक्टॉनिक प्लेटों के मिलने से बने, वहां भूकंप का ज्यादा खतरा बना रहता है। इस साल देश में कई झटके महसूस हुए, लेकिन कहीं पर किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के दौरान बरतें ये सावधानियां
भूकंप के दौरान अगर आप मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में मौजूद हैं, तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें। अगर आप घर के अंदर हैं तो कोने और मेज के नीचे छुप जाएं। भूकंप आने की स्थिति में किसी बिल्डिंग के आसपास ना खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही सही होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+