5.3 रिक्टर तीव्रता से आए भूकंप के झटकों से कांप उठी कश्मीर घाटी
श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार अपराह्न् 2.28 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई।

उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश पर्वत क्षेत्र था। प्रांतीय प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल भूकंप से कहीं किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जम्मू एवं कश्मीर अक्टूबर, 2014 में 7.6 तीव्रता वाले भूकंप से पूरी तरह हिल गया था, जिसमें भारत और पाकिस्तान में 40,000 से अधिक लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications