Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tripura Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा त्रिपुरा, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

त्रिपुरा के धर्मनगर के 72 किमी उत्तर पूर्व में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। भूकंप आने के बाद लोगों में भय का माहौल है।

इससे पहले 24 जुलाई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे
बता दें कि इससे पहले त्रिपुरा में 24 जुलाई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर उस समय तीव्रता 3.8 मापी गई थी। त्रिपुरा का खोवाई क्षेत्र इसका केंद्र रहा था। हालांकि, इस दौरान किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

Tripura Earthquake

क्यों आता है भूकंप
दरअसल, धरती के भीतर कई प्लेटें होती हैं जो समय-समय पर विस्थापित होती हैं। इस सिद्धांत को अंग्रेजी में प्लेट टैक्टॉनिकक और हिंदी में प्लेट विवर्तनिकी कहते हैं। इस सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी की ऊपरी परत लगभग 80 से 100 किलोमीटर मोटी होती है जिसे स्थल मंडल कहते हैं। पृथ्वी के इस भाग में कई टुकड़ों में टूटी हुई प्लेटें होती हैं जो तैरती रहती हैं। सामान्य रूप से यह प्लेटें 10-40 मिलिमीटर प्रति वर्ष की गति से गतिशील रहती हैं। हालांकि, इनमें कुछ की गति 160 मिलिमीटर प्रति वर्ष भी होती है।

वहीं जब भी यह प्लेटें गतिशील होती हैं तो यह आपस में टकरती हैं। इन प्लेटों के टकराने से ही तरंगे पैदा होती हैं। यही नहीं इन्हीं प्लेटों के एक-दूसरे से टकराने के बाद यह एक दूसरे के उपर चढ़ने लगती हैं जिसके परिणामस्वरूप भूकंप आता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+