Earthquake: पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप के पास भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता
Earthquake: पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप के पास भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता
Earthquake In Portblair Andaman and Nicobar: पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप के पास गुरुवार को तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही है। नेसनल सेन्टर फर सेस्मोलोजी के मुताबिक पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप के 253 किमी एसएसई में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। 10 नवंबर को सुबह करीब 2.29 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। भूकंप का अक्षांश 9.45 और लंबाई 93.44 थी।
रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा जाता है। वहीं 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में, 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले भूकंप वेरी लाइट कैटेगरी के होते हैं, 4.0 से 4.9 तीव्रता वाले भूकंप लाइट कैटेगरी के होते हैं।
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार तड़के 6.3 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि डोटी जिले में एक घर गिरने से एक परिवार की मौत हुई। घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल में भूकंप की वजह से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
वहीं दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी बुधवार दोपहर करीब दो बजे तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने नेपाल की सीमा से लगे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 90 किमी दक्षिण पूर्व में भूकंप का केंद्र बताया।












Click it and Unblock the Notifications