निकोबार द्वीप पर भूकंप के झटके, तीव्रता 5.0
निकोबार द्वीप पर आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से भूकंप की जानकार दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 5.40 बजे महसूस किए गए हैं।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है। अच्छी बात यह है कि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर धरती के नीचे दर्ज की गई है।

भूकंप के झटकों के बाद किसी भी तरह का नुकसान सामने नहीं आया है और ना ही किसी के घायल होने की खबर है। भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। गौर करने वाली बात है कि धरती की नीचे कई प्लेट्स हैं जो हमेशा मूव करती रहती हैं, जब वह आपस में टकराती हैं तो उसमे घर्षण से भूकंप आता है।
भूकंप आने के दौरान आपको कुछ अहम बातों का ध्यान रखना चाहिए। भूकंप के झटके महसूस होते ही आपको घर से बाहर बाहर आ जाना चाहिए। खुले स्थान पर रहना चाहिए, जिससे आप खुद को सुरक्षित रह सके और इसके बाद दूसरों की मदद करें।












Click it and Unblock the Notifications