मणिपुर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 दर्ज

मणिपुर में सोमवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके मणिपुर के उखरुल से 66 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके सोमवार की रात 11.01 बजे महसूस किए गए हैं। अच्छी बात यह है कि भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर अबतक सामने नहीं आई है।

earthquake

जानकारी के अनुसार भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर धरती सतह के नीचे थी। बता दें कि इससे पहले बंगाली की खाड़ी में भी सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 दर्ज की गई थी। भूकंप की गहराई 70 किलोमीटर धरती की सतह के नीचे थी।

ध्यान रहे कि जब भी भूकंप के झटके आए तो आपको किसी सुरक्षित जगह पर जाना चाहिए। भूकंप के झटके महसूस होने पर आपको किसी खुली और सुरक्षित जगह पर जाना चाहिए। भूकंप आने की वजह की बात करें तो धरती की सतह के नीचे कई प्लेट्स हैं जो हमेशा हिलती रहती हैं। ऐसे में जब यह आपस में टकराती हैं तो इसकी वजह से धरती की सतह पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+