जम्मू कश्मीर के कटरा में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर पर 3.5 मापी गई तीव्रता
जम्मू कश्मीर के कटरा में 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में कटरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके सोमवार रात 10 बजकर दो मिनट पर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र कटरा से 87 किमी पूर्व में था। भूकंप से जान माल के किसी नुकसान की कोई खबर अभी नहीं आई है।

जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार (17 जुलाई) को भी कटरामें भूकंप के झटके आए थे। शुक्रवार को सवेरे 4.55 बजे भूकंप आया था, रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.9 मापी गई थी। 8 जुलाई को जम्मू कश्मीर के राजौरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई थी। 4 जुलाई की सुबह कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। इससे पहले जून के महीने में भी जम्मू कश्मीर में कई दफा भूकंप आया था।
वहीं महाराष्ट्र के सतारा जिले में करीब 24 घंटे पहले रविवार रात 9 बजकर 33 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके आए थे। भूकंप के झटके तेज नहीं थे लेकिन लोगों में दहशत देखी गई और लोग घरों के बाहर आ गए। सतारा में बीते महीने 20 जून को भी भूकंप आया था। सतारा में 20 जून को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications