असम में भूकंप, अफवाह उड़ी कि 10 बार डोली धरती
गुवाहाटी। असम में रविवार की सुबह ठीक 6:37 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टैयर पैमाने पर 5.6 मापी गई, जोकि ज्यादा नहीं थी, लेकिन स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया ने इसे तमाम अफवाहों के साथ बड़ा बना दिया। खास बात यह है कि बिहार के कई शहरों में भूकंप की अफवाह फैल गई।
जी हां रविवार को भारत में सिर्फ असम में भूकंप आया, न कि किसी और राज्य में। इस भूकंप का केंद्र कोकराझर के बसुगांव में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर पर था। इस भूकंप में कोई क्षति नहीं हुइ है। यही नहीं यहां सिर्फ एक बार ही भूकंप आया, जबकि कई चैनलों ने यहां तक कह दिया कि रात भर में 10 बार धरती डाली।
अफवाहें जो तेजी से फैल रही हैं
अफवाह उड़ी कि बिहार के भागलपुर, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, मुंगेर व पटना में झटके महसूस किये गये। जबकि ऐसा कुछ नहीं था। असम के भूकंप का हल्का असर पश्चिम बंगाल, भूटान और नेपाल के कुछ हिस्सों में दिखा था। अफवाह यह उड़ी कि बीती रात 10 बार धरती डोली, जबकि दुनिया के हर छोटी भूकंप रिकॉर्ड करने वाली एजेंसी के अनुसार भारत में सिर्फ असम में आज सुबह ही भूकंप आया। हां अन्य देशों में हल्के-फुल्के झटके आते रहे।













Click it and Unblock the Notifications