असम के धुबरी जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1
असम में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार असम के धुबरी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 दर्ज की गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से बताया गया है कि भूकंप सुबह 3.01 बजे महसूस किया गया है। भूकंप की गहराई धरती से 17 किलोमीटर नीचे थी।
एनसीएस की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि 1 अक्टूबर की सुबह 3.1 बजे 3.01 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। इसकी लोकेशन ढुबरी है। अच्छी बात यह है कि इससे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बता दें कि इससे पहले इसी हफ्ते उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उसकी तीव्रता 3.0 दर्ज की गई थी। भूकंप की गहराई धरती के नीचे 5 किलोमीटर थी। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी कुछ दिन पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के यह झटके मंडी और चंबा जिले में महसूस किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications