अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज, डर से लोगों की टूटी नींद

Arunachal Pradesh Earthquake: अरुणाचल प्रदेश में आज यानी बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी साझा की है।

बताया जा रहा है कि भूकंप करीब 4 बजकर 55 मिनट पर लोअर सुबनसिरी जिले में महसूस किया गया। सभी अपने घरों में सो रहे थे। अचानक धरती के कांपने पर लोगों की नींद टूट गई। डरे और सहमें लोग घर के बाहर निकल आए तो कुछ घर में ही सेफ जगह उठकर बैठ गए। हालांकि, अभी तक किसी के जानमाल की हानि की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Earthquake

आपको बता दें कि इससे पहले, 21 मार्च के शुरुआती घंटों में अरुणाचल प्रदेश में दो भूकंप आए थे। पहला भूकंप, 3.7 की तीव्रता के साथ, सुबह 01:49 बजे आया था। वहीं, ठीक दो घंटे बाद, सुबह 03:40 बजे, दूसरा भूकंप आने की सूचना मिली थी। इस भूकंप की तीव्रता 3.4 थी और इसका केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में था। क्षति या हताहत की तत्काल कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई थी।

भूकंप के दौरान क्या करना है?

  • सुरक्षित स्थान पर पहुंचें और तब तक घर के अंदर रहें जब तक कि झटके बंद न हो जाएं।
  • किसी मजबूत मेज या फर्नीचर के अन्य टुकड़े के नीचे छिपकर छिप जाएं।
  • अपना चेहरा और सिर अपनी बाहों से ढक लें और इमारत के अंदर एक कोने में झुक जाएं।
  • किसी भीतरी दरवाजे के लिंटेल के नीचे, कमरे के कोने में, मेज के नीचे या यहां तक कि बिस्तर के नीचे रहकर अपनी सुरक्षा करें।
  • कांच, खिड़कियों, बाहरी दरवाजों और दीवारों और ऐसी किसी भी चीज़ से दूर रहें।
  • इमारत के अंदर किसी अलग स्थान पर जाने का प्रयास करते हैं या वहां से निकलने की कोशिश करते हैं।
  • अगर, आप खुली जगह पर हैं तो झटके रुकने तक वहीं रहें। भूकंप से संबंधित अधिकांश मौतें दीवारों के गिरने, कांच के उड़ने और वस्तुओं के गिरने के कारण होती हैं।
  • अगर चलती गाड़ी के दौरान भूकंप आए तो, जितनी जल्दी हो सके सुरक्षा अनुमति के अनुसार रुकें और वाहन में ही रहें।
  • इमारतों, पेड़ों, ओवरपासों और उपयोगिता तारों के पास सड़क में रुकने से बचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+