असम में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
नई दिल्ली। असम के धिमाजी में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 4.2 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इससे किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

उल्लेखनीय है कि बीते 6 दिसंबर को उत्तर भारत के कईं इलाकों में में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई थी। इसका केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में था। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 30 किलोमीटर की गहराई में था।
इससे पहले इसी साल जून में नई दिल्ली समेत हरियाणा के रोहतक और आसपास के क्षेत्र में तड़के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि साल 2018 में विश्व भर में कईं भूकंप आएंगे। ऐसा पृथ्वी के घूमने की गति में परिवर्तन आने की वजह से होगा।












Click it and Unblock the Notifications