मणिपुर: इंफाल में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.5, घर छोड़कर सड़कों पर आए लोग
इंफाल। मणिपुर के इंफाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इनकी तीव्रता 5.5 बाताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर भूंकप के झटके आए। इसके बाद लोग दहशत में आ गए और घरों से निकल गए। हालांकि अभी तक किसी जान-माल की हानि की सूचना नहीं है। आपको बता दें कि मणिपुर में इससे पहले 4 जनवरी 2016 को जोरदार भूकंप आया था जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 200 घायल हो गए थे।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत के मणिपुर व पड़ोसी देश म्यांमा के सीमावर्ती इलाके में जमीन में 35 किमी नीचे बताया गया है। भूकंप का एपीक सेंटर 24.7 उतरी अक्षांश तथा 94.07 पूर्व देशांतर पर स्थित था।












Click it and Unblock the Notifications